Featured

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बस्सी पठाना की सुविधा केंद्र का किया औचक दौरा सुनीं लोगों की समस्याएं

बस्सी पठाना (उदय): मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बस्सी पठाना की सुविधा केंद्र का औचक दौरा किया और इस अवसर पर उपस्थित लोगों के साथ विचार साझा किए और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस औचक दौरे के दौरान डिप्टी कमिश्नर सुश्री परनीत शेरगिल और जिला पुलिस प्रमुख डॉ. रवजोत ग्रेवाल के अलावा तहसीलदार अवतार सिंह जांगू भी मौजूद थे। बस्सी पठाना एस.डी.एम. कांप्लेक्स में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उपस्थित लोगों से बातचीत की और सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की कारगुजारी के बारे में जानकारी हासिल की| मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों के साथ विचार साझा करते हुए कहा कि पंजाब को देश का नंबर एक सूबा बनाने के लिए पंजाब सरकार आगामी 10 दिसंबर से लोगों को घर बैठे 43 सुविधाएं देना शुरू करने जा रही है। जिससे पंजाब के लोगों को दफ्तरों के झंझटों से मुक्ति मिलेगी और सरकारी अधिकारी घर-घर जाकर उनके जायज काम करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री को कार्यालयों में आने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *