Sirhind

विश्व जागृति मिशन द्वारा चलाई जा रही मुहिम “नेत्रदान महादान” के तहत नेत्रदान करवाया गया

सरहिंद, रूप नरेश: विश्व जागृति मिशन द्वारा चलाई जा रही मुहिम “नेत्रदान महादान” के तहत आज मिशन सदस्यों द्वारा सरहिंद, प्रीत नगर निवासी 77 वर्षीय श्री रंजीत पुरी जी के निधन उपरांत उनके परिवारजनों के सहयोग से नेत्रदान करवाया गया ।

मिशन के सदस्य जगदीश वर्मा ने बताया कि परम पूज्य श्री सुधांशु जी महाराज जी के मार्गदर्शन में मिशन द्वारा पीजीआई के डॉक्टरों की टीम के सहयोग से यह मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस नेत्रदान की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में मिशन के सदस्य विनय गुप्ता एवं महेश पुरी ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

उन्होंने इस पवित्र कार्य के लिए रंजीत पुरी जी के परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सभी से आग्रह किया कि इस मुहिम में सहयोग दें, क्योंकि मरणोपरांत किसी व्यक्ति की आंखों से दो नेत्रहीनों को रोशनी मिलती है।

इस मौके पर प्रिया घई, संदीप घई, रजनी, अनिल कुमार, अमिता स्याल, गौरव स्याल, हेमंत पुरी, हार्दिक पुरी, तुलसी राम आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *