Featured

सनशाइन टेलीलिंक ने चेन्नई में शुरू किया नया कॉर्पोरेट ऑफिस, प्रोडक्ट इनोवेशन के अगले चरण को मिली रफ्तार

सनशाइन टेलीलिंक ने चेन्नई में शुरू किया नया कॉर्पोरेट ऑफिस, प्रोडक्ट इनोवेशन के अगले चरण को मिली रफ्तार

– नया ऑफिस कंपनी के संचालन को और अधिक सशक्त करेगा, पार्टनर्स के साथ जुड़ाव को गहरा बनाएगा तथा तेजी से विस्तार कर रहे डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूती प्रदान करेगा।
जयपुर, 13 मई 2026: सनशाइन टेलीलिंक (अर्बन, इनबेस, एरो, विलसन और आईपैक जैसे ब्रांड्स का समूह) ने अपनी विकास यात्रा में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए चेन्नई के पैंथियन रोड स्थित गोल्डन पर्ल में अपने नए कॉर्पोरेट ऑफिस का उद्घाटन किया। भारत के लाइफस्टाइल टेक्नोलॉजी और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की अग्रणी कंपनियों में शामिल सनशाइन टेलीलिंक का यह नया ऑफिस बिजनेस संचालन को और अधिक मजबूत बनाने, पार्टनर्स के साथ संबंधों को सशक्त करने तथा कंपनी की भविष्य की विकास योजनाओं को नई गति देने में अहम भूमिका निभाएगा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया मोबाइल रिटेल एसोसिएशन (एआईएमआरए) के फाउंडर चेयरमैन एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के वाइस चेयरमैन श्री कैलाशजी लाख्यानी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया। विशेष अतिथियों में कोनिका ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री मनीषजी सिंघी, श्री कांतिलालजी गेबचंदजी वडेर मूथा, श्री अशोकजी सुराना तथा मदुरै पैंथर्स टीएनपीएल के सीईओ श्री महेश सुब्रमणियन शामिल रहे।
दो दशकों से अधिक के अनुभव के साथ सनशाइन टेलीलिंक ने स्मार्ट वेयरेबल्स, मोबाइल एक्सेसरीज़ और लाइफस्टाइल टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स जैसे कई क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। अर्बन, इनबेस और एरो जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के जरिए कंपनी देशभर के अलग-अलग उपभोक्ता वर्गों की जरूरतों को पूरा करते हुए बाजार में लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।
कंपनी ने पूरे भारत में 15,000 से अधिक रिटेल काउंटर्स तक फैला मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क खड़ा किया है। इसके साथ ही कंपनी ने चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए वैश्विक स्तर पर विस्तार की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए हैं। मजबूत पार्टनरशिप और ग्राहकों तक उत्पादों की आसान पहुंच सुनिश्चित करने की रणनीति ने कंपनी को यह व्यापक विस्तार दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
‘मोबाइल लिंक’ नामक एक रिटेल स्टोर से शुरुआत करने वाली सनशाइन टेलीलिंक ने समय के साथ कई ब्रांड्स और श्रेणियों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। विलसन और इनबेस जैसे ब्रांड्स की सफल लॉन्चिंग से लेकर अर्बन को स्मार्ट वेयरेबल्स श्रेणी में एक स्थापित और लोकप्रिय नाम बनाने तक, कंपनी ने बदलती उपभोक्ता जरूरतों के अनुरूप लगातार खुद को विकसित किया है।
कंपनी की उत्कृष्टता और नवाचार को उद्योग जगत में लगातार सराहना मिली है। कंपनी के ब्रांड्स इनबेस और अर्बन के साथ-साथ को-फाउंडर आशीष कुंभट को भी वर्षों में कई प्रतिष्ठित सम्मान हासिल हुए हैं। इनमें ‘इंडियाज फास्टेस्ट ग्रोइंग ब्रांड’ (2021) और ‘इंडियाज प्रीमियम स्मार्ट वेयरेबल्स ब्रांड’ (2023) जैसे अहम अवॉर्ड्स शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *